समरीन पर शादी का दबाव बना रहा था अवनीश:मां बोलीं-उसका खून चाहिए, योगीजी इंसाफ दिलाइए; लखनऊ में होटल से गिरकर हुई थी मौत

Oct 14, 2026 - 12:55
0
समरीन पर शादी का दबाव बना रहा था अवनीश:मां बोलीं-उसका खून चाहिए, योगीजी इंसाफ दिलाइए; लखनऊ में होटल से गिरकर हुई थी मौत
योगी जी, अभी कोई और होता तो बुलडोजर चल गया होता। एक मां की लाज रख लीजिए। हमें इंसाफ दिला दीजिए। आपको आपकी मां का वास्ता। हमें उस लड़के का खून चाहिए। ये शब्द समरीन की मां सूफिया बानो के हैं। वह रोते-बिलखते हुए इंसाफ की गुहार लगा रही थीं। उन्होंने कहा कि वह 16 साल से विधवा हैं और अकेले अपने 7 बच्चों को पाल रही हैं। उनकी बेटी ने लड़के को कुछ भला-बुरा कह दिया था, तो उसने उसकी हत्या कर दी। अगर वह बेटी से इतना ही प्यार करता था, तो उससे शादी कर लेता। उसने उनकी बेटी का क्या बिगाड़ा था, जो उसकी जान ले ली। लखनऊ के होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर जान जान गंवाने वाली समरीन की मौत के मामले में परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अवनीश जयसवाल पिछले 4 महीने से समरीन पर शादी का दबाव बना रहा था। हथेली पर से बनाया था दिल, समरीन के नाम की लगाई मेंहदी अवनीश ने समरीन के नाम की मेंहदी लगाई हुई थी। हथेली में समरीन का नाम लिखकर उसपर हार्ट इमोजी लगाई थी। उसने समरीन से बात करने के लिए खास तौर पर डीर नाम का इंस्टा हैंडल बनाया था। जबकि अल्फा नाम से समरीन का हैंडल होने की बात सामने आ रही है। दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर ही दोस्ती आगे बढ़ी थी। सामने आए एक फोटो में समरीन और अवनीश ने अपनी हथेली पर आधा- आधा हार्ट (लव इमोजी) बनाया हुआ था। इसके बाद इसे जोड़ते हुए पूरा हार्ट बनाया था। 3 तस्वीरें देखिए… लोकेशन नहीं भेज पाई फोन बंद हुआ पुलिस को परिजनों ने बताया कि दोपहर 3 बजे के समय जब बड़ी बहन शीबा और समरीन की दोस्त ने संपर्क किया, तो समरीन काफी घबराई हुई थी। उसने अपनी बड़ी बहन को बताया कि वह युवक देव (अवनीश जायसवाल) उसे आने नहीं दे रहा है और उसने अपने लिए रैपिडो कैब बुक करने के लिए कहा। इसलिए बड़ी बहन ने लोकेशन भेजने को कहा। जब बड़ी बहन और उसकी दोस्त ने लोकेशन भेजने के लिए कहा, तो कुछ ही देर बाद समरीन का फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो सका और रात करीब 10:30 बजे परिजनों को इस पूरी घटना की जानकारी मिली। परिजनों का कहना है कि समरीन कभी भी घर से एक या दो किलोमीटर से ज्यादा दूर अकेले नहीं जाती थी। मुख्य बाजार और शॉपिंग की जगह भी घर के पास ही स्थित है। ऐसे में वह घर से इतनी दूर कैसे पहुंची और यह मामला कैसे बढ़ा, इसको लेकर परिवार गहरे संदेह में है। शादी नहीं करने पर घर आने की दी थी धमकी परिजनों के मुताबिक, समरीन अपनी बड़ी बहन शीबा के साथ बाजार जाने के लिए घर से निकली थी। दोनों घर से करीब एक किलोमीटर दूर तक गईं। इसके बाद समरीन, अवनीश से आखिरी बार बात करने के लिए गई। वह उसे बताना चाहती थी कि उनके बीच कोई रिश्ता नहीं हो सकता। इसके बाद बड़ी बहन अपने काम पर चली गई। परिजनों का आरोप है कि युवक खुद को देव बताता था और पिछले चार महीने से समरीन को परेशान कर रहा था। वह उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। समरीन और उसका परिवार अलग-अलग धर्मों के होने के कारण शादी के लिए तैयार नहीं थे। आरोप है कि युवक फोन पर लगातार धमकी देता था कि अगर उसने शादी नहीं की, तो वह उसके घर आ जाएगा। वहीं, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच और आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी के करीबियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है। ………… इससे संबंधित ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में होटल के 10वें-फ्लोर से गिरी युवती शादीशुदा थी:तलाक का केस चल रहा, दो भाई विदेश में; जिसके साथ रुकी थी, मौत के बाद वह भागा लखनऊ के होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से 24 साल की लड़की की गिरकर मौत हो गई। वह एक लड़के के साथ रुकी थी। उसके गिरने के बाद लड़का भाग गया। घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम 6 बजे हुई। दोनों ने होटल में दोपहर 12 बजे चेक-इन किया था। लड़की की पहचान समरीन के रूप में हुई है। वह लखनऊ की ही रहने वाली थी। लड़का अवनीश जायसवाल उर्फ देव सुल्तानपुर का रहने वाला है। समरीन एक होटल में काम करती थी और शादीशुदा थी। उसका पति से तलाक का केस चल रहा है। इसे लेकर सोमवार को उसकी पेशी थी, लेकिन वह नहीं गई। वह सुबह 11 बजे बहन हबीबा के लिए कपड़े लेने की बात कहकर घर से निकली थी। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User