आजमगढ़ में सड़क जाम करने वाले 8 गिरफ्तार:टीकापुर तिराहे पर किया सड़क जाम और पुलिस से धक्का-मुक्की

Oct 15, 2026 - 18:21
0
आजमगढ़ में सड़क जाम करने वाले 8 गिरफ्तार:टीकापुर तिराहे पर किया सड़क जाम और पुलिस से धक्का-मुक्की
आजमगढ़ के तहबरपुर में सड़क हादसे के बाद जाम लगाकर हंगामा करने और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की व गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीकापुर तिराहे पर 14 अक्टूबर को हुए इस घटनाक्रम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई, जिससे मरीजों को परेशानी हुई। पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे टीकापुर तिराहे पर सड़क दुर्घटना के बाद कुछ लोगों ने घायल के परिजनों को उकसाकर सड़क जाम कर दिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने लाठी-डंडों के साथ रास्ता रोककर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करते हुए गाली-गलौज की। इससे स्कूली बच्चों और आम राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 8 वांछित आरोपी गिरफ्तार घटना के संबंध में उपनिरीक्षक लोकेश मणि त्रिपाठी की तहरीर पर 14 अक्टूबर को तहबरपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 156/2026 दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और 7 CLA एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 15 अक्टूबर को दबिश देकर आठ वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपियों के नाम पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोकेश यादव के खिलाफ तहबरपुर थाने में वर्ष 2022 में भी मारपीट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस की अपील- सड़क जाम न करें आजमगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी घटना के विरोध में सड़क जाम करके आम लोगों, मरीजों और एंबुलेंस का रास्ता न रोकें। पुलिस के मुताबिक, ऐसे जाम से मरीजों की जान खतरे में पड़ सकती है और आम नागरिकों को भी परेशानी होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User