आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी समेत 3 की मौत:कासगंज में खेत पर काम करते समय हुआ हादसा, प्रशासन देगा 4-4 लाख रुपए

Oct 15, 2026 - 18:21
0
आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी समेत 3 की मौत:कासगंज में खेत पर काम करते समय हुआ हादसा, प्रशासन देगा 4-4 लाख रुपए
कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में मां-बेटी और देवर की जान चली गई। तीनों खेत पर काम कर रहे थे, तभी वे बिजली की चपेट में आ गए। हादसे के बाद परिजन तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसमें मां रामवती (36), उनकी बेटी कशिश (11) और रामवती के देवर नीरज (35) की जान चली गई। बताया गया कि आकाशीय बिजली गिरने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने भी घटनाक्रम के संबंध में जानकारी ली। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से नगला माधव गांव में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोग और रिश्तेदार बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User