आजमगढ़ में सोमवार को आंधी से गिरी दीवाल:मासूम बच्ची की हुई मौत, कई जगह गिरे पेड़
आजमगढ़ में सोमवार की शाम 50 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा और बारिश के बाद जिले में कई अलग-अलग इलाकों में पेड़ गिरने की सूचना है। करीब 4 बजे तेज हवा के साथ हुई बारिश ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में काफी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर टीन शेड और अन्य सामान उड़ गए। कहीं बिजली के पोल गिर गए तो कई जगह होर्डिंग, बैनर और पेड़ धराशायी हो गए। अचानक आई तेज आंधी के कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई लोगों के चोटिल होने की भी सूचना है। शहर कोतवाली के गुरु टोला मोहल्ले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सभासद मोहम्मद अफजल के घर के बाहर की ओर बनी मिट्टी की पुरानी दीवार तेज हवा और बारिश के दौरान अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार की चपेट में सभासद की सात वर्षीय बेटी आ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोग बच्ची को तत्काल ब्रह्मस्थान स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रभावित हुई बिजली व्यवस्था
जिले में लगभग 1 घंटे तक चली तेज हवाओं और बारिश के कारण बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कई लाखों में घंटे तक बिजली नहीं रही। हालांकि तेज हवाओं के चलने और बारिश होने से तापमान में भी काफी गिरावट आई है। जहां सुबह जिले का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था वही शाम को जिले का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)