ढाई करोड़ रंगदारी केस में तीसरा गवाह मुकरा:होटल मैनेजर बोला- मैने पुलिस को कोई बयान नही दिए, थाने बुलाकर हस्ताक्षर कराए थे
ढाई करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मुकदमे में होटल मैनेजर गवाही में मुकर गए। जिला जज अनमोल पाल की कोर्ट में उन्होंने कहा कि अधिवक्ता अखिलेश दुबे और उनके साथी आयुष मिश्रा उर्फ लवी ने रंगदारी नहीं मांगी थी। पुलिस ने उन्हें किदवई नगर थाने बुलाकर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कराए थे। 7 अगस्त 2025 को किदवई नगर में दर्ज कराई थी FIR होटल कारोबारी सुरेश पाल ने 7 अगस्त 2025 को किदवई नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि अधिवक्ता अखिलेश दुबे व उसके साथी आयुष मिश्रा उर्फ लवी ने उन्हें रेप के झूठे मुकदमे में फंसाकर ढाई करोड़ रुपये की रंगदारी वसूली। अखिलेश दुबे व आयुष मिश्रा के खिलाफ आरोप तय होने के बाद वादी सुरेश पाल कोर्ट में मुकर गए थे। उन्होंने कहा था कि उनसे रंगदारी नहीं मांगी गई थी। इस मामले की सुनवाई जिला जज की कोर्ट में चल रही है। कार्यवाहक जिला शासकीय अधिवक्ता ओमकार नाथ वर्मा ने बताया कि सोमवार को सुरेश पाल के होटल के मैनेजर राहुल कुमार यादव की गवाही थी। वह पक्षद्रोही हो गए। उन्होने कहा कि पुलिस को कोई बयान नहीं दिए। किदवई थाने बुलाकर पुलिस ने कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कराए थे। अब 9 अक्टूबर को अगले गवाह के बयान दर्ज किए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)