आजमगढ़ पुलिस ने फरार चल रहे गैंगस्टर को किया गिरफ्तार:11 मुकदमे हैं दर्ज, होली पर फायरिंग कर जानलेवा हमले के मामले में जा चुका है जेल

Oct 18, 2026 - 14:00
0
आजमगढ़ पुलिस ने फरार चल रहे गैंगस्टर को किया गिरफ्तार:11 मुकदमे हैं दर्ज, होली पर फायरिंग कर जानलेवा हमले के मामले में जा चुका है जेल
आजमगढ़ जिले की कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अजय कुमार राव को रविवार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे बिलरिया की चुंगी से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में भी जेल जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने इसकी पुष्टि की है। होली के दौरान फायरिंग करने का आरोप क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने बताया कि चार मार्च 2026 को हीरापट्टी निवासी सवि कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के अजय कुमार राव और उसके साथियों ने घर के सामने गाली-गलौज की थी। विरोध करने पर अजय कुमार राव ने गनर शशिकांत राय की बंदूक लेकर उसके मित्र गौतम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। इस मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने उस समय भी अजय कुमार राव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गैंगस्टर एक्ट में दर्ज हुआ था मुकदमा जिलाधिकारी की ओर से अनुमोदित गैंगचार्ट के आधार पर 17 अक्टूबर 2026 को अजय कुमार राव के खिलाफ कोतवाली थाने में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय कुमार राव (40), पुत्र बाबूराम, निवासी हीरापट्टी, थाना कोतवाली, आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ वर्ष 2010 से 2026 तक कोतवाली और कंधरापुर थानों में मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी, आबकारी अधिनियम, एससी-एसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User