गोरखपुर में 'द ग्रेट डांडिया उत्सव' में धूम:जे-ट्राइब और गबरू बॉयज के गुजराती और बॉलीवुड बीट्स पर थिरके युवा

Oct 18, 2026 - 14:00
0
गोरखपुर में 'द ग्रेट डांडिया उत्सव' में धूम:जे-ट्राइब और गबरू बॉयज के गुजराती और बॉलीवुड बीट्स पर थिरके युवा
गोरखपुर के फॉरेस्ट क्लब में शनिवार को 'द ग्रेट डांडिया उत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें करीब 1500 की संख्या में लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ शामिल हुए। प्रोग्राम में मुख्य आकर्षण का केंद्र म्यूजिकल बैंड जे-ट्राइब और गबरू बॉयज की लाइव परफॉर्मेंस रही। उनके गुजराती और बॉलीवुड बीट्स पर युवा जमकर थिरकें। शाम 5 बजे से शुरू हुआ यह रंगारंग प्रोग्राम रात 10 बजे तक चला, जिसमें शहरवासियों ने डांडिया और गरबा को जमकर एंजॉय किया। देखिए तस्वीरें… लाइव बैंड्स की परफॉर्मेंस ने बांधा समां इस डांडिया नाइट को म्यूजिकल और यादगार बनाने के लिए देश के नामचीन आर्टिस्टों और म्यूजिक बैंड्स ने मंच संभाला। कार्यक्रम में पहुंचे मशहूर म्यूजिक बैंड 'J TRIBE' और 'Gabru Boys' की लाइव परफॉर्मेंस ने दर्शकों में जबरदस्त ऊर्जा भर दी। जैसे ही जे-ट्राइब और गबरू बॉयज ने अपने हाई-वोल्टेज गानों की प्रस्तुति शुरू की, पूरा डांस फ्लोर डांडिया प्रेमियों से भर गया। युवाओं का ग्रुप एक-दूसरे के साथ ताल से ताल मिलाते हुए देर तक थिरकता रहा। परिवारों और युवाओं में दिखा जबरदस्त क्रेज उत्सव को लेकर शहर के युवाओं और परिवारों में पहले से ही खासा उत्साह था। शनिवार की शाम ढलते ही लोग अपने-अपने ग्रुप्स और परिजनों के साथ रंग-बिरंगी पारंपरिक ड्रेसेज में सज-धजकर फॉरेस्ट क्लब पहुंचने लगे थे। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई डांडिया और गरबा के जश्न में पूरी तरह डूबा दिखाई दिया। क्लब परिसर में बने सेल्फी प्वाइंट्स पर लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाकर इस शाम को कैमरों में कैद करते भी दिखे। केआर इवेंट्स और फॉरेस्ट क्लब का साझा आयोजन इस भव्य डांडिया इवेंट का आयोजन 'KR इवेंट' और 'फॉरेस्ट क्लब' की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। इस पूरे आयोजन में दैनिक भास्कर न्यूज ऐप भी खास पार्टनर के रूप में जुड़ा रहा। आयोजकों ने बताया कि शहरवासियों को नवरात्रि के पावन पर्व पर एक सुरक्षित, पारिवारिक और मनोरंजक माहौल में डांडिया का आनंद देने के मकसद से इस ग्रैंड इवेंट का खाका तैयार किया गया था, जिसे गोरखपुर के लोगों ने खूब सराहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User