आजमगढ़ पुरानी कोतवाली पर होगा सबसे बड़े रावण का दहन:बिहार के सीतामढ़ी के कलाकार देंगे प्रस्तुति, राम-रावण युद्ध बनेगा आकर्षण

Oct 20, 2026 - 06:28
0
आजमगढ़ पुरानी कोतवाली पर होगा सबसे बड़े रावण का दहन:बिहार के सीतामढ़ी के कलाकार देंगे प्रस्तुति, राम-रावण युद्ध बनेगा आकर्षण
आजमगढ़ जिले में विजयदशमी के पर्व पर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन धूमधाम से किया जाएगा। जिले के शहर के पुरानी कोतवाली के पास शाम 5:30 बजे जिले के सबसे बड़े रावण का दहन होगा। इस दौरान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन भी किया जाएगा, जिसमें बिहार के सीतामढ़ी से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोहेंगे। बिहार से आए कलाकार लगातार ऐतिहासिक श्री रामलीला का मंचन पुरानी कोतवाली के पास कर भी रहे हैं। इस बात की जानकारी श्री रामलीला समिति के संयोजक विभाग सिंह ने दी। बिहार के कलाकार देंगे प्रस्तुति पुरानी कोतवाली के पास होने वाला रावण दहन विजयदशमी के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। रावण दहन से पहले श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन बिहार के सीतामढ़ी से आए कलाकारों द्वारा किया जाएगा। कलाकारों द्वारा युद्ध की विभिन्न झांकियों और दृश्यों को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। बताते चलें कि पुरानी कोतवाली के पास ऐतिहासिक श्रीरामलीला का आयोजन भी किया जा रहा है। श्रीरामलीला की परंपरा के तहत जिले के रासेपुर, अतरौलिया कप्तानगंज सहित कई इलाकों में श्री रामलीला का आयोजन किया जाता है पर पुरानी कोतवाली की ऐतिहासिक श्री रामलीला काफी पुरानी है और लंबे समय से श्री रामलीला आयोजित की जाती है। यही कारण है की ऐतिहासिक श्री रामलीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। विजयदशमी को लेकर रहेगा डायवर्सन त्योहार के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों के आवागमन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत पांच प्रमुख स्थानों पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध जिले के पहाड़पुर तिराहा: यहां से कोई भी छोटा या बड़ा वाहन चौक चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। वाहन चालक मुकेरीगंज, हर्रा की चुंगी और कोट चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। पुरानी कोतवाली: पुरानी कोतवाली से छोटे और बड़े वाहनों के कालीनगंज की ओर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। काली चौरा तिराहा: यहां से कोई भी छोटा या बड़ा वाहन हर्रा की चुंगी और कोट चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। इसके लिए वाहन चालकों को एलवल चौकी, बड़ादेव तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी और पाण्डेय बाजार के रास्ते अपने गंतव्य तक जाना होगा। शंकर तिराहा: शंकर तिराहा से चौक चौराहा की ओर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालक लालडिग्गी, पुरानी सब्जी मंडी और पाण्डेय बाजार होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। पाण्डेय बाजार: पाण्डेय बाजार से तीन पहिया, चार पहिया और बड़े वाहन पुरानी सब्जी मंडी की ओर नहीं जा सकेंगे। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के दौरान निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User