BJP प्रदेश पिछड़ा मोर्चा ने प्रवासियों की सूची की जारी:नीरज गुप्ता को कानपुर के 4 क्षेत्रों की जिम्मेदारी, बोले- विपक्ष का PDA परिवारवाद
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रवासी पदाधिकारियों की घोषणा की है। यूपी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने सोमवार रात पदाधिकारियों की सूची जारी की। इसमें लखनऊ निवासी नीरज गुप्ता को कानपुर नगर उत्तर, कानपुर दक्षिण, कानपुर ग्रामीण और कानपुर देहात का प्रवासी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। नीरज गुप्ता संबंधित जिलों में प्रवास कर जिलाध्यक्षों के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। उनकी जिम्मेदारी पार्टी से विभिन्न जातियों और समाज के उन वर्गों को जोड़ने की होगी, जिनकी आबादी संबंधित क्षेत्रों में कम है। 1998 से ABVP से जुड़े, BJP संगठन में भी किया काम
नीरज गुप्ता वर्ष 1998 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े। वर्ष 2013 से वह भाजपा संगठन के लिए काम कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने यूपी भाजपा पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश कमेटी में पांच साल तक कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। वर्तमान में वह प्रदेश पिछड़ा मोर्चा कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएंगे
प्रवासी पदाधिकारी की जिम्मेदारी मिलने पर नीरज गुप्ता ने कहा कि वह संगठन के विस्तार और पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए काम करेंगे। जिन क्षेत्रों की जिम्मेदारी उन्हें मिली है, वहां कम आबादी वाले जातीय समूहों के बीच जाकर संवाद किया जाएगा और उन्हें पार्टी से जोड़ने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि प्रवास के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। जिलाध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा। PDA के नारे पर विपक्ष को घेरा
नीरज गुप्ता ने विपक्ष के PDA नारे पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष केवल नारा दे रहा है, जबकि भाजपा पिछड़े समाज के लिए काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के PDA में परिवारवाद का हित छिपा है।
नीरज गुप्ता ने कहा कि भाजपा पिछड़े समाज के लिए विभिन्न स्तरों पर काम कर रही है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत पार्टी की नीतियों एवं सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)