आखिरी दिन परीक्षा फॉर्म जमा करने पहुंचे छात्र:बरेली कॉलेज में लंबी कतारों के बीच धक्का-मुक्की; प्रशासन ने संभाली व्यवस्था
बरेली कॉलेज में शनिवार को परीक्षा फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख पर छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही काउंटर के बाहर लंबी लाइनें लग गईं। भीड़ बढ़ने पर धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति बन गई। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने दो अतिरिक्त काउंटर खुलवाकर फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया तेज कराई। छात्रों के मुताबिक, सर्वर बंद रहने और फॉर्म अधूरे होने के कारण आखिरी दिन बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज पहुंचे थे। इससे काउंटर पर भीड़ बढ़ गई। प्रॉक्टर बोर्ड ने संभाली व्यवस्था हालात बिगड़ते देख प्रॉक्टर बोर्ड और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को लाइन में लगवाकर काउंटर तक भेजा। चीफ प्रॉक्टर इंद्रीवर सिंह ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। फॉर्म जमा करने का काम शाम तक जारी रहेगा, ताकि कोई छात्र आवेदन करने से छूट न जाए। उन्होंने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)