जमानत मिलने बाद फिर अखिलेश यादव को दी गाली:50 हजार के मुचलके पर पल्लवी शुक्ला को छोड़ा था, रील फेसबुक पर डाली
गोंडा में सोशल मीडिया क्रिएटर पल्लवी शुक्ला एक बार फिर विवादों में हैं। जमानत मिलने के 24 घंटे के अंदर ही उन्होंने शनिवार दोपहर 2 बजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। रील बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किया। इससे पहले पुलिस ने अखिलेश यादव और यादव समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। मामला कौड़िया थाना क्षेत्र के बौनापुर गांव का है। 50 हजार रुपए के मुचलके पर मिली थी जमानत पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी से जुड़े मामले में कौड़िया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने पल्लवी शुक्ला को गिरफ्तार कर कार्रवाई के लिए करनैलगंज के एसडीएम के समक्ष पेश किया था। एसडीएम ने उन्हें 50 हजार रुपए के मुचलके पर कुछ शर्तों के साथ जमानत दी थी। नए वीडियो में पुलिस को भी दी चुनौती शनिवार को वायरल हुए नए वीडियो में पल्लवी शुक्ला कथित तौर पर अखिलेश यादव और उनकी मां के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती सुनाई दे रही हैं। वीडियो में वह पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी चुनौती देती नजर आ रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक बावन सिंह के समर्थन की बात भी कही। वीडियो में की गई टिप्पणियों को लेकर जमानत की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू की कौड़िया थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि शनिवार को वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को कठोर कार्रवाई के लिए पत्र भी भेजा जा रहा है। जमानत की शर्तों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई वरिष्ठ अधिवक्ता बृजलाल तिवारी ने बताया कि जमानत कई शर्तों के आधार पर दी जाती है। शर्तों का उल्लंघन होने पर पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित मजिस्ट्रेट कार्रवाई कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)