आलमबागव के बाबा धाम में श्राद्ध:संत बाबा हरदास राम और गेलाराम साहिब को दी श्रद्धांजलि

Oct 03, 2026 - 07:47
0
आलमबागव के बाबा धाम में श्राद्ध:संत बाबा हरदास राम और गेलाराम साहिब को दी श्रद्धांजलि
लखनऊ के आलमबाग स्थित बाबा धाम में शुक्रवार को संत बाबा हरदास राम साहब और गेलाराम साहिब का श्राद्ध श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक ने संतों की प्रतिमाओं पर माथा टेककर माल्यार्पण किया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा के नेतृत्व में व्यापारियों और क्षेत्रीय महिलाओं ने नम्रता पाठक को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। सम्मानित करने वालों में राजेश बत्रा, मुकेश केवलानी, जमुना, बासु, विन्या, मेघना, शारदा, संगीता, मोहिनी, घनश्याम मनोहर और विक्की समेत अन्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान बाबा धाम परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने संतों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User