आंधी-बारिश से 4168 पोल, 474 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त:डीएम ने ग्रामीण इलाकों में जल्द बिजली सप्लाई बहाल करने के निर्देश दिए

Oct 04, 2026 - 07:26
0
आंधी-बारिश से 4168 पोल, 474 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त:डीएम ने ग्रामीण इलाकों में जल्द बिजली सप्लाई बहाल करने के निर्देश दिए
बहराइच में आंधी-तूफान और तेज बारिश से बिजली व्यवस्था को काफी नुकसान हुआ है। बिजली सप्लाई बहाल करने में हो रही देरी पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार देर शाम अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने नाराजगी जताते हुए साफ निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सभी गांवों और मजरों में बिजली सप्लाई शुरू की जाए। डीएम ने अधीक्षण अभियंता को मरम्मत के लिए जरूरत के हिसाब से कर्मचारी और तकनीकी संसाधन बढ़ाने को कहा। खेतों में गिरे पोल उठाने में आ रही दिक्कतों के लिए अवर अभियंता और ग्राम प्रधानों को किसानों व ग्रामीणों से तालमेल बिठाकर मदद लेने के निर्देश दिए गए। अधीक्षण अभियंता नवीन चंद्र प्रसाद के मुताबिक, तूफान में जिले के 4168 बिजली के पोल और 474 ट्रांसफार्मर समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हुआ है। गिरे पेड़ों को हटाने, नए पोल लगाने और खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए 17 टीमें और 15 हाइड्रोलिक मशीनें लगाई गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User