मिर्जापुर में इमलहा नाथ महादेव का वार्षिक श्रृंगारोत्सव:हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद; भोर तक चला बिरहा दंगल
मिर्जापुर में नगर के गुड़हट्टी चौराहा स्थित इमलहा नाथ महादेव मंदिर में वार्षिक श्रृंगारोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस दौरान बाबा इमलहा नाथ महादेव का विशेष पूजन-अर्चन कर भव्य श्रृंगार किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। वार्षिक आयोजन के दौरान देवाधिदेव महादेव का आकर्षक श्रृंगार बाबू ने किया। प्रातः आचार्य नितिन अवस्थी एवं शशि कांत अचारी ने पूजन-अर्चन के साथ रुद्राभिषेक कराया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेककर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। देर रात तक भंडारे में जुटे रहे भक्त मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लिया। भंडारे के समापन के बाद लोकगीत बिरहा दंगल का आयोजन शुरू हुआ। आशीष सोनकर और गुड़िया राज ने बांधा समां बिरहा सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर जुटे रहे। जिले के बिरहा कलाकार आशीष सोनकर ने पहली प्रस्तुति दी। इसके बाद गाजीपुर की चर्चित बिरहा गायिका गुड़िया राज ने प्रस्तुति दी। दोनों कलाकारों ने अपनी गायकी से श्रोताओं का मनोरंजन किया। भोर तक चलता रहा गीत-संगीत बिरहा दंगल का सिलसिला रात से रविवार की भोर तक चलता रहा। ठंड के बावजूद श्रोता कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। भोर तक गीत-संगीत की गूंज से आयोजन स्थल गुलजार रहा। आयोजन को सफल बनाने में श्री इमलहा नाथ महादेव भक्त मंडल के फूलचंद यादव, मानिक चौरसिया, प्रेमनाथ यादव, शंकर चौरसिया और ज्ञान चौरसिया समेत तमाम भक्तों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)