आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, योजनाओं की दी जानकारी

Sep 28, 2026 - 05:36
0
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, योजनाओं की दी जानकारी
विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत नीमसरा आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा सहयोगिनियों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। समारोह का आयोजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंदिरा गौतम के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान गोद भराई, अन्नप्राशन एवं प्रवेशोत्सव सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला नागर एवं सहायिका श्याम लीला मीणा का सम्मान किया गया। उन्हें तुलसी के पौधे भेंट किए गए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े संदेश भी दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा सहयोगिनियां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र परिवारों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से बच्चों का समय पर पंजीयन कराने, सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। समारोह में सीएचओ उमा मीणा, एएनएम सुनीता शर्मा, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं आशा सहयोगिनियों की भागीदारी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User