राजकीय गैर-आपातकालीन शिविरों से कर्मचारियों को कार्यमुक्त रखने की मांग
राजकीय अवकाश के दिनों में कर्मचारियों से गैर-आपातकालीन कार्य कराने के विरोध में राजस्थान पटवार संघ, राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक समन्वय समिति एवं राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की संयुक्त समन्वय समिति ने गुरुवार को ज्ञापन दिया। संयुक्त कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष बहादुर सिंह गांधी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने इटावा उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह को ज्ञापन सौंपकर अवकाश के दिनों में आयोजित शिविरों एवं अभियानों से कर्मचारियों को कार्यमुक्त रखने की मांग की। समिति ने बताया कि पांच दिवसीय कार्यप्रणाली के तहत शनिवार, रविवार एवं अन्य राजकीय अवकाश कर्मचारियों का वैधानिक अधिकार है। इसके बावजूद अवकाश के दिनों में विभिन्न शिविरों और अभियानों में ड्यूटी लगाई जा रही है। समिति ने मांग की कि आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर किसी भी गैर-आपातकालीन अभियान या शिविर में कर्मचारियों को कार्य के लिए बाध्य नहीं किया जाए तथा अनावश्यक दबाव और अनुचित कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। समिति ने कहा कि स्पष्ट निर्देश जारी होने तक कर्मचारी संयुक्त महासंघ के निर्णय के अनुसार गैर-आपातकालीन कार्यों का बहिष्कार जारी रखेंगे। उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते कर्मचारी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)