आनंद रामलीला महोत्सव का शुभारंभ:आनंद यादव बोले- भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है रामलीला

Oct 13, 2026 - 10:01
0
आनंद रामलीला महोत्सव का शुभारंभ:आनंद यादव बोले- भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है रामलीला
अयोध्या जनपद के अहरन सुवंश में आनंद रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव का भव्य समारोह के बीच शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पलिया लोहानी के ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह भोला, अहरन सुवंश के पूर्व ग्राम प्रधान रणधीर सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह तथा अमन बुक डिपो के संचालक बीके श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। महोत्सव के शुभारंभ पर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर आनंद रामलीला समिति के संचालक आनंद यादव ने सभी अतिथियों को रामनामी पट्टिका पहनाकर स्वागत एवं सम्मानित किया। सभी अतिथियों ने मां के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह में वक्ताओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ ही समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में आनंद रामलीला समिति के पदाधिकारी अज्जू यादव, अखंड सिंह और अंकित मिश्रा, राजेश तिवारी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User