आरएसएस ने विजयादशमी पर शस्त्र पूजन किया:राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया
बलरामपुर के रमना पार्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी पर्व और संघ स्थापना दिवस मनाया। शस्त्र पूजन और संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य वक्ता क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख मिथलेश नारायण ने विजयादशमी के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. हेडगेवार ने 1925 में विजयादशमी पर समाज को संगठित करने के लिए संघ की स्थापना की थी। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… उन्होंने राष्ट्र रक्षा, समाज सेवा, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प लिया गया। विभाग संघचालक सौम्य अग्रवाल, नगर संघचालक देव प्रकाश, जिला प्रचारक जितेंद्र कुमार, जिला कार्यवाह किरीट मणि, विभाग प्रचार प्रमुख मनीष कुमार, जिला प्रचार प्रमुख मोहनीश, नगर प्रचारक रणवीर, डॉ. विशाल मिश्रा, राम कृपाल, भानु प्रकाश, नगर कार्यवाह कृष्ण कुमार सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)