तीन गांवों में सजी मां दुर्गा की झांकियां:दशहरे के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोली जाएंगी झांकियां
अमेठी में गौरीगंज क्षेत्र के बेलखौर, पूरे घासू और टिकरिया गांव में नवदुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। दशहरे के बाद इन झांकियों को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और बच्चों में खासा उत्साह है। समिति के तत्वावधान में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मेहनत और लगन से झांकियां तैयार की हैं। सजावट के जरिए इन्हें आकर्षक रूप दिया गया है। झांकियां खुलने के बाद आसपास के गांवों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन की तैयारियों में नान्हू कश्यप, अंश विश्वकर्मा, साबिर भाई, सतीश कश्यप, अजय कश्यप, महेश कश्यप, राम अवध कश्यप, दिवाकर बंसल, रितेश कश्यप और दिवाकर कश्यप सहित अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)