आरक्षण के मुद्दे पर बीएचयू में NSUI का प्रदर्शन:सिंहद्वार पर पुलिस-सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक

Sep 27, 2026 - 18:21
0
आरक्षण के मुद्दे पर बीएचयू में NSUI का प्रदर्शन:सिंहद्वार पर पुलिस-सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आरक्षण के मुद्दे को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के सिंहद्वार पर पहुंच गए, जहां पुलिस और सुरक्षाकर्मियों के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने आरक्षण से जुड़े प्रमाणपत्रों की वैधता और प्रवेश प्रक्रिया में तय समय-सीमा को लेकर सवाल उठाए। प्रदर्शन में शामिल बीएचयू छात्र सुमन आनंद ने कहा कि उनका विरोध आरक्षण व्यवस्था से जुड़े नियमों और कथित विसंगतियों को लेकर है। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रमाणपत्रों की एक निश्चित समय-सीमा तय की जा रही है, उससे ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है। अब जानिए क्या है विरोध का कारण सुमन आनंद ने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी के पास 2024 का ओबीसी प्रमाणपत्र है और किसी प्रक्रिया में 2025 तक का प्रमाणपत्र मान्य माना जा रहा है, जबकि 2026 का प्रमाणपत्र स्वीकार किया जा रहा है, तो ऐसे नियमों को लेकर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने सवाल किया कि एक साल पहले या बाद में किसी व्यक्ति की जाति कैसे बदल सकती है? उन्होंने आरोप लगाया कि प्रमाणपत्रों की समय-सीमा तय करने और प्रवेश प्रक्रिया में सीटों को लेकर अपनाई जा रही व्यवस्था से पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को नुकसान हो रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि निर्धारित समय सीमा के कारण कई अभ्यर्थी आरक्षण का लाभ लेने से वंचित हो सकते हैं। सीटें दूसरे वर्ग में जाने का भी आरोप NSUI कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आरक्षित सीटों को लेकर तय समय सीमा के कारण कई सीटें खाली रह जाती हैं और बाद में उन्हें दूसरे वर्ग में परिवर्तित किए जाने की स्थिति बनती है। प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि यदि आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र या अन्य तकनीकी शर्तों के कारण मौका नहीं मिलता है, तो उनके हिस्से की सीटों का क्या होगा। सुमन आनंद ने कहा कि पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के अधिकारों को सुरक्षित किया जाना चाहिए। उन्होंने आरक्षण से जुड़ी कथित अनियमितताओं और नियमों में अस्पष्टता को दूर करने की मांग की। सिंहद्वार पर पुलिस से हुई नोकझोंक विरोध-प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने सिंहद्वार के पास अपनी बात रखने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने का प्रयास किया, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User