आशा कार्यकर्ताओं का धरना 7वें दिन भी जारी:बागपत जिला अस्पताल में मानदेय बढ़ाने समेत 7 मांगों को लेकर आंदोलन तेज

Oct 14, 2026 - 14:51
0
आशा कार्यकर्ताओं का धरना 7वें दिन भी जारी:बागपत जिला अस्पताल में मानदेय बढ़ाने समेत 7 मांगों को लेकर आंदोलन तेज
बागपत जिला अस्पताल में आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं का धरना सातवें दिन भी जारी है, जो अपनी सात मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं। आशा और आशा संगिनी स्वास्थ्य संघ उत्तर प्रदेश ने ज्ञापन में बताया कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप है कि पंचायत सहायक और शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा, पर आशा कार्यकर्ताओं का नहीं। उन्होंने मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। उनकी मांगों में 24 दिन के बजाय 30 दिन का मानदेय, सुपरविजन विजिट का भुगतान 300 से बढ़ाकर 1000 रुपए करना है। वे राज्य कर्मचारी का दर्जा और मानदेय में हर साल 20 प्रतिशत बढ़ोतरी चाहती हैं। बाकी मांगों में मृत्यु पर आश्रितों को नौकरी व 10 लाख रुपये की मदद, मोबाइल रिचार्ज 250 से 350 रुपए और राज्यांश 1500 से 4500 रुपए करना शामिल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे स्वास्थ्य सेवाएं देती हैं, पर मेहनत के हिसाब से मानदेय नहीं मिलता। उन्होंने शासन से जल्द फैसला लेने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User