जेएनयू यौन उत्पीड़न मामले में कार्रवाई की मांग:भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद के निष्कासन की मांग की
देवरिया में भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार को दिन में एक बजे सुभाष चौक से कांगेस कार्यालय तक प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले को लेकर था। जिलाध्यक्ष आराधना पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यालय भी पहुंचे। उन्होंने मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर कार्रवाई और उन्हें पार्टी से निकालने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी इस मामले पर अपना रुख साफ करने को कहा। आराधना पांडे ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मामलों में राजनीतिक दलों को जिम्मेदारी दिखानी चाहिए। उन्होंने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य रितु शाही, जिला उपाध्यक्ष बबिता चौहान, रंजना देवी, माया विश्वकर्मा, प्रियंका वर्मा, अनामिका सिंह और शोभा सिंह सहित कई महिलाएं प्रदर्शन में शामिल थीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)