आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:मानदेय बढ़ाने समेत 12 मांगों पर सौंपा ज्ञापन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Oct 16, 2026 - 07:56
0
आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:मानदेय बढ़ाने समेत 12 मांगों पर सौंपा ज्ञापन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
जालौन में आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने 12 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को सौंपकर मांगें पूरी करने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने आशा को 21 हजार और आशा संगिनी को 26 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय देने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और परिवार सहित कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा आशा संगिनी को 30 दिन का भुगतान, एनसीडी का बकाया भुगतान और प्रोत्साहन राशि दोगुनी करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान रश्मि, मनीषा और कांती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User