नवरात्र के छठे दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:बलिया में ब्रह्मबेला से शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला, भक्तिमय हुआ माहौल
शारदीय नवरात्र के छठे दिन बलिया के शहरी और ग्रामीण इलाकों के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ब्रह्मबेला से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में आने का सिलसिला शुरू हो गया। सूर्य उदय होते ही मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। घंटा-घड़ियाल, शंखनाद और 'जय माता दी' के जयकारों से पूरा भृगु क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मंदिरों को आकर्षक फूलों और झालरों से सजाया गया था। दो तस्वीरें देखें जिले के मां मंगला भवानी मंदिर, मां भवानी मंदिर (उचेड़ा) और मां शांकरी भवानी मंदिर (शंकरपुर) सहित कई प्रमुख देवी मंदिरों में भक्त पूजा-अर्चना में लीन रहे। मंदिरों के आसपास चुनरी, प्रसाद और फूलों की दुकानें सजी थीं। जापलिंगंज स्थित दुर्गा मंदिर में भजन और पाठ कार्यक्रम लगातार जारी है। पं. बृजेश पाण्डेय ने बताया कि यह स्थान बहुत सक्रिय है और माताजी सबकी मनोकामना पूरी करती हैं। मिर्जापुर से आए एक भक्त ने बताया कि वह 30 सालों से यहां आ रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)