आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के लिए संगठन का विस्तार:रेनू शर्मा अध्यक्ष, ताहिरा खातून उपाध्यक्ष बनीं; पीएचसी स्तर पर भी टीम गठित

Oct 18, 2026 - 18:09
0
आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के लिए संगठन का विस्तार:रेनू शर्मा अध्यक्ष, ताहिरा खातून उपाध्यक्ष बनीं; पीएचसी स्तर पर भी टीम गठित
बरेली में आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को उठाने और संगठन को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने अर्बन क्षेत्र में नई कार्यकारिणी बनाई है। इसका मकसद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक अपनी गतिविधियों को पहुंचाना है। नई कार्यकारिणी में रेनू शर्मा को अर्बन क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। ताहिरा खातून उपाध्यक्ष, रजनी सचिव और आरती सविता व विनीत मिश्रा कोषाध्यक्ष बने हैं। इसके अलावा, अर्बन क्षेत्र के अलग-अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अंजलि, शिवांगी सक्सेना, शशिवाला, सुमन, रश्मि गुप्ता, लक्ष्मी, शबाना, रेखा रानी, मीरा कुमारी, उषा राठौर और नीतू राजदा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष शिववती साहू, उपाध्यक्ष सुनीता गंगवार, मंडल अध्यक्ष ऋचा शर्मा, मीरा और प्रदेश सचिव जयश्री गंगवार मौजूद रहीं। प्रदेश सचिव जयश्री गंगवार ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और ईमानदारी से काम करने को कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User