आशा कार्यकर्ताओं ने दी हड़ताल की चेतावनी:स्थायी नियुक्ति, मानदेय और पेंशन की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Oct 04, 2026 - 08:47
0
आशा कार्यकर्ताओं ने दी हड़ताल की चेतावनी:स्थायी नियुक्ति, मानदेय और पेंशन की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
मानदेय, स्थायी नियुक्ति और अन्य लंबित सुविधाओं की मांग को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सुखपालनगर की आशा एवं आशा संगिनियों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। शनिवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. डीके सरोज को ज्ञापन सौंपकर तीन अक्टूबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए कहा कि उन्हें कार्य के अनुरूप न तो उचित मानदेय मिल रहा है और न ही सुरक्षा व सुविधाएं। उन्होंने शासन से स्थायी नियुक्ति, आठवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन निर्धारण, और 60 वर्ष की आयु पर सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन व पीएफ का लाभ देने की प्रमुख मांग की है। इसके अलावा, आकस्मिक दुर्घटना होने पर 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, मृतक आश्रित को नौकरी और उनके पतियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की भी मांग उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने सितंबर माह तक के बकाया मानदेय का अविलंब भुगतान करने की मांग करते हुए कहा कि उनके कार्यों का श्रेय किसी अन्य विभाग को नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, तो वे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User