हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने आरक्षण में क्रीमी लेयर की मांग:भदोही में प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी बोले- दबे-कुचले लोगों को मिलेगा न्याय

Oct 04, 2026 - 08:47
0
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने आरक्षण में क्रीमी लेयर की मांग:भदोही में प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी बोले- दबे-कुचले लोगों को मिलेगा न्याय
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार से आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि इससे दबे-कुचले लोगों को न्याय मिल सकेगा। चौधरी ने ज्ञानपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने की मांग का समर्थन करते हैं। ललित नारायण चौधरी ने कहा कि आगामी चुनाव में एनडीए को मजबूत करने के लिए पार्टी गांव-गांव में अपना संगठन तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि यूपी में सीट बंटवारे को लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व स्तर पर बातचीत करेगा। वनवासी महिला के प्रसव मामले में कार्रवाई पर डीएम का जताया आभार प्रदेश अध्यक्ष ने वनवासी महिला के प्रसव के मामले में लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई किए जाने को लेकर जिलाधिकारी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई के लिए पार्टी की ओर से डीएम के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुई बातचीत पत्रकार वार्ता के दौरान राम प्रसाद गिरी, सावन कुमार चौधरी, विक्की जायसवाल, चंदन सरोज, अश्विनी गौतम और रामकृष्ण गौतम मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User