आशीष पटेल बोले- असली PDA एनडीए के साथ:अपना दल (एस) ने प्रतापगढ़ की दो सीटों पर ठोका दावा, अखिलेश यादव को दिया जवाब

Oct 14, 2026 - 18:05
0
आशीष पटेल बोले- असली PDA एनडीए के साथ:अपना दल (एस) ने प्रतापगढ़ की दो सीटों पर ठोका दावा, अखिलेश यादव को दिया जवाब
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल बुधवार शाम करीब 5 बजे प्रतापगढ़ जिला पंचायत सभागार पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वह डाक बंगले के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए पीडीए को लेकर बड़ा बयान दिया। मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव में जीतने वाली सीटों को लेकर लड़ाई लड़ती है। उन्होंने दावा किया कि असली पीडीए एनडीए के साथ है, जबकि समाजवादी पार्टी के पीडीए को उन्होंने फर्जी करार दिया। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए आशीष पटेल ने कहा कि पिछले चुनाव में भी समाजवादी पार्टी यही कह रही थी कि वह जीत रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता ने चुनाव परिणाम के जरिए अपना फैसला सुना दिया। इस बार भी सपा इसी तरह के दावे कर रही है। समय आने पर जनता उन्हें जवाब देगी। सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार प्रतापगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी अपना दल (एस) जिले की दो सीटों पर चुनाव लड़ती रही है। इस बार भी पार्टी का दोनों सीटों पर दावा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपना दल निश्चित तौर पर अपनी दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के मिर्जापुर से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए आशीष पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। उन्होंने दिव्या मित्तल को चुनाव लड़ने के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मंत्री के इस बयान से प्रतापगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। खासकर जिले की दो सीटों पर अपना दल (एस) के दावे को आगामी चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User