संभल में स्वर्णकार सम्मान समारोह आयोजित:अजमीढ़ जयंती पर परिचय सम्मेलन, बच्चों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
संभल में मैंढ़ कुनबा मासिक पत्रिका के तत्वावधान में डायमंड वेंकट हॉल में श्री अजमीढ़ महाराज जयंती पर स्वर्णकार सम्मान समारोह एवं परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भारत माता और अजमीढ़ महाराज के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने समाज की एकता, शिक्षा, मेहनत और संस्कारों पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि राजेश वर्मा ने राजनीतिक सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया। मुकेश वर्मा ने अजमीढ़ महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 11 बालिकाओं सहित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, समाजसेवियों और विवाह योग्य युवक-युवतियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न शहरों से आए स्वर्णकार बंधुओं ने समाज की उन्नति का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)