आस्थाजोरा में चर्म रोग पर लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर

Sep 26, 2026 - 05:48
0
आस्थाजोरा में चर्म रोग पर लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर
चेतना विकास द्वारा एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से मसलिया प्रखंड के आस्थाजोरा गांव में चर्म रोग पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 105 लोगों की चर्म रोग संबंधी जांच एवं उपचार किया। शिविर में दाद, एक्जिमा और सोरायसिस से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। चर्म रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी तथा जरूरत के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में चर्म रोग विशेषज्ञ, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एएनएम और एम एम यु ऑपरेटर सहित स्वास्थ्य टीम के सदस्यों ने अपनी सेवाएं दीं। ग्रामीणों को चर्म रोग से बचाव, साफ-सफाई और समय पर उपचार कराने के बारे में भी जागरूक किया। चेतना विकास के प्रतिनिधि ने बताया कि संस्था एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के नजदीक पहुंचाने के लिए लगातार विशेष स्वास्थ्य शिविर एवं मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से कार्य कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User