आटो में व्यापारी का बैग काटकर 50 हजार पार किए:पीड़ित ने दौड़ाकर एक बदमाश को पकड़ा, कलक्टरगंज थाने में व्यापारियों का हंगामा
टाटमिल से घंटाघर आने के लिए आटो में सवार कपड़ा व्यापारी के बैग काटकर 50 हजार रुपये पार कर दिए गए। घंटाघर के पास बैग कटने का पता चलने पर व्यापारी ने आटो में सवार एक आरोपी को बाइक से भागते हुए देख लिया। इस पर व्यापारी ने पीछा कर उसे बाइक समेत पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। पीड़ित ने आरोपी को पकड़ कर कलक्टरगंज पुलिस को सौंपकर घटना की जानकारी व्यापारी नेताओं को दी। लगातार हो रही घटनाओं से आक्रोशित व्यापारियों ने कलक्टरगंज थाने में हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर एसीपी कलक्टरगंज आकांक्षा पांडेय मौके पर पहुंची। टाटमिल से घंटाघर जाने के लिए आटो में बैठे थे फतेहपुर जनपद के गाजीपुर निवासी कपड़ा व्यापारी हारून मंगलवार दोपहर टाटमिल से घंटाघर आने के लिए आटो में बैठे थे। आरोप है कि रास्ते में आटो में सवार एक व्यक्ति ने मौका पाकर उनके बैग को काट दिया और उसमें रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी अपने साथी के साथ भागने की फिराक में था। घंटाघर के पास उतरने पर हारून को बैग कटने और रुपये गायब होने की जानकारी हुई। इसी दौरान उन्होंने बैग काटने के आरोपी को बाइक से भागते देखा। व्यापारी ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और उसे बाइक समेत पकड़ लिया। हालांकि, उसका साथी भागने में सफल रहा। जिसके बाद पीड़ित व्यापारी ने मामले की जानकारी भाजपा बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता और नौघड़ा कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष शेषनारायण त्रिवेदी को दी। 15 दिन में हुई तीसरी घटना व्यापारी नेता थाने पहुंचे, जहां पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी न दिखाकर तहरीर बदलवाने का दबाव बनाने लगी। जिस पर व्यापारी नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारी नेता विनोद गुप्ता ने कहा कि बीते 15 दिनों में लगातार तीन व्यापारियों के साथ बदमाशों ने घटनाओं को अंजाम दिया है, जबकि पुलिस मामले में हीलाहवाली बरत रही है। हंगामें की सूचना पर एसीपी कलक्टरगंज आकांक्षा पांडेय पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)