मऊ आईटीआई में पांचवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू:पहले पुराने अचयनितों को मौका, नए भी कर सकेंगे आवेदन; 16 अक्टूबर तक चलेगा प्रोसेस

Oct 13, 2026 - 14:57
0
मऊ आईटीआई में पांचवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू:पहले पुराने अचयनितों को मौका, नए भी कर सकेंगे आवेदन; 16 अक्टूबर तक चलेगा प्रोसेस
मऊ के राजकीय आईटीआई में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें पहले से रजिस्ट्रेशन करा चुके अचयनित और नए ऑनलाइन आवेदन करने वाले दोनों उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। उम्मीदवारों को अपनी रैंक का प्रिंटआउट निकालकर उसकी साइन की हुई कॉपी 15 अक्टूबर 2026 तक जमा करनी होगी। नोडल प्रधानाचार्य अरुण यादव ने बताया कि चौथे चरण के बाद बची सीटों के लिए यह चरण शुरू हुआ है। इच्छुक उम्मीदवार एससीवीटी की वेबसाइट पर जाकर पांचवें चरण की रैंक देख सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी। रैंक का प्रिंटआउट किसी भी राजकीय आईटीआई में जमा किया जा सकता है। इस चरण में पहले पुराने अचयनित उम्मीदवारों को सीटें मिलेंगी। बची सीटों पर नए ऑनलाइन आवेदन करने वालों को मेरिट के आधार पर ट्रेड दिए जाएंगे। चयन और प्रवेश की प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 तक खत्म होगी। प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों का डेटा एससीवीटी पोर्टल पर अपलोड और वेरिफाई करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक है। सभी उम्मीदवारों से समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User