आवारा कुत्तों से लोगों को जल्द मिलेगी निजात:बहराइच जिलाधिकारी राजेश पांडे शेल्टर हाउस बनाने के दिए निर्देश

Oct 14, 2026 - 07:07
0
आवारा कुत्तों से लोगों को जल्द मिलेगी निजात:बहराइच जिलाधिकारी राजेश पांडे शेल्टर हाउस बनाने के दिए निर्देश
बहराइच में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने पहल की है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जिले में शेल्टर हाउस बनाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार देर शाम कलेक्ट्रेट में इस संबंध में एक बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि बहराइच नगर पालिका परिषद ने शेल्टर हाउस के लिए जमीन चुनकर प्रस्ताव शासन को भेजा है। डीएम ने नानपारा और कैसरगंज नगर पंचायत को भी जल्द जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने को कहा। डीएम ने कहा कि प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया तेज की जाए, ताकि जल्द फंड मिलकर निर्माण शुरू हो सके। इन केंद्रों से आवारा कुत्तों का प्रबंधन, बंध्याकरण और टीकाकरण बेहतर होगा, जिससे परेशानी कम होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार उपाध्याय भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User