यूपी के 4 जिलों में बारिश का अलर्ट:लखनऊ में अभी भी 40 हजार से ज्यादा घर पानी से घिरे, सीतापुर, गोंडा में भी बढ़ने लगा जलस्तर
यूपी में अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव होने वाला है। आज प्रदेश के 4 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं, प्रदेश के 3 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 4 नदियां उफान पर हैं। लखनऊ के फैजुल्लागंज में 40 हजार से ज्यादा घर बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। 3 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित है। गली-मोहल्लों में नाव चल रही है। लोग घर छोड़कर दूसरी जगहों पर रह रहे हैं। इधर, शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में 34 केस सामने आए हैं। सर्दी, जुकाम और बुखार के लक्षणों के साथ मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। जांच में डेंगू की पुष्टि हो रही है। लोहिया, केजीएमयू, बलरामपुर अस्पतालों में मरीज भर्ती हो रहे हैं। सीतापुर में शारदा-बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद 20 से ज्यादा गांव पानी से घिर गए हैं। रास्ते जलमग्न हैं। सरकारी स्कूलों में 4-5 फीट पानी भरा है। गोंडा में घाघरा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। किनारों पर फिर से कटान तेज हो गया है। 15 अक्टूबर से प्रदेश में बदल सकता है मौसम वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- यूपी में अगले 48 घंटे तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आज और कल प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। 15 अक्टूबर से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम फिर बदल सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)