आयुष हत्याकांड की CBI जांच की मांग, धरना प्रदर्शन:पिता ने कहा- गाजियाबाद पुलिस ने सांठगाठ कर आरोपियों को बचाया, पुलिस कमिश्नर ने जांच बैठाई

Oct 12, 2026 - 17:31
0
आयुष हत्याकांड की CBI जांच की मांग, धरना प्रदर्शन:पिता ने कहा- गाजियाबाद पुलिस ने सांठगाठ कर आरोपियों को बचाया, पुलिस कमिश्नर ने जांच बैठाई
IIT के छात्र आयुष प्रताप की मौत के मामले में आज सोमवार को जमकर बखेड़ा हुआ। जहां हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर छात्र के पिता के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। छात्र के पिता ने शिकायती पत्र में कहा कि मेरे ही स्कूल के शिक्षक ने बेटे की हत्या कराई है, पुलिस ने आरोपियों को बचाया है। पूरे मामले में पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। छात्र के पिता एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं, जो इस समय बुलंदशहर में शिक्षक हैं। 2025 की है घटना गाजियाबाद के करहेडा निवासी खजान सिंह ने बताया कि बेटा 28 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 1 बजे गली में लगभग 100 मीटर दूर गली में साामन लेने गया था, जब वह आधा घंटे तक वापस नहीं लौटा तो मां ने आयुष को कॉल की, जहां अनजान व्यक्ति ने बताया कि आपके बेटे की हालत बहुत गंभीर है। जहां आश्रम रोड नंदग्राम में लगभग अवस्था में छात्र मृत हालत में था। पिता ने बताया हम लोग आयुष को MMG अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। धरने पर पहुंचे कैप्टन नरेश कुमार ने बताया कि बताया कि आयुष IIT की तैयारी कर रहा था, एक महीने बाद उसका आईआईटी मैंस का एग्जाम था । जिसे पूर्व में भी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रिटायर्ड के द्वारा पुरस्कृत किया गया था। अपने ही स्कूल के शिक्षक पर हत्या का आरोप पिता ने कहा आयुष प्रताप सिंह कभी भी बाइक लेकर घर से बाहर नहीं गया था। और जब मेने CCTV खंगाले तो पाया कि जहां-जहां CCTV लगे हुए थे वहां पर आयुष प्रॉपर हेलमेट लगाकर बाइक पर जा रहा था।और जहां सीसीटीवी न था लगभग 200 मीटर के रास्ते में वहीं उसके साथ भयानक दुर्घटना को अंजाम दिया गया। सारी चोट सिर में लगी तथा 4 मिनट में इतना खून बह गया कि वह वहीं पर खत्म हो गया। जबकि हेलमेट और बाइक पर कोई स्क्रैच नहीं है। जहां पर सीसी टीवी कैमरे नहीं थे, वहां पर आयुष की हत्या की गई। पिता का कहना है कि मैने अपने ही स्कूल के शिक्षक की शिकायत कर 6 लाख रुपये के गबन का मामला ओपन कराया था, इसी के चलते पूरी साजिश के तहत मेरे बेटे की हत्या की गई है। सीबीआई/ CBCID जांच की मांग आयुष की मौत के मामले में हत्या कर नामजद आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए पिता खजान सिंह ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन दिया। जहां पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। पिता ने कहा कि मैंने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से भी गुहार लगाई, जिन्होंने गाजियाबाद के पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने पूरे मामले में पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। जहां पूरे मामले में एसीपी से भी रिपोर्ट मांगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User