LDA में रजिस्ट्री के लिए कल से लगेगा कैंप:तीन दिन तक चलेगा शिविर, एक ही जगह पूरी होगी रजिस्ट्री की प्रक्रिया

Oct 12, 2026 - 17:31
0
LDA में रजिस्ट्री के लिए कल से लगेगा कैंप:तीन दिन तक चलेगा शिविर, एक ही जगह पूरी होगी रजिस्ट्री की प्रक्रिया
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने के लिए 13 अक्टूबर से विशेष कैंप लगाया जाएगा। यह शिविर 15 अक्टूबर तक एलडीए भवन के कमेटी हॉल में चलेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। शिविर में आवंटियों को रजिस्ट्री के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। संबंधित अधिकारी और कर्मचारी एक ही जगह पर दस्तावेज तैयार करने से लेकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराने तक का काम करेंगे। एक ही पटल पर होगी रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण ने समय-समय पर कई आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों का आवंटन किया है। इनमें से कई संपत्तियों की रजिस्ट्री अब तक नहीं हो पाई है। ऐसे मामलों को निपटाने के लिए प्राधिकरण और निबंधन विभाग के सहयोग से यह विशेष शिविर लगाया जा रहा है। 13 से 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस कैंप में एलडीए के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी एक ही पटल पर मौजूद रहेंगे। यहां रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज तैयार किए जाएंगे और संपत्तियों के पंजीकरण की कार्रवाई भी कराई जाएगी। पूरा भुगतान करने वाले आवंटियों को भेजी जा रही सूचना एलडीए के उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि जिन आवंटियों ने अपनी संपत्ति की पूरी कीमत जमा कर दी है, उन्हें रजिस्ट्री कराने के लिए कॉल सेंटर के माध्यम से सूचना भेजी जा रही है। इसके अलावा जिन आवंटियों ने संपत्ति की कुल कीमत का 80 प्रतिशत या उससे अधिक भुगतान कर दिया है, उन्हें बाकी रकम जमा करके रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्राधिकरण का प्रयास है कि लंबित रजिस्ट्री के मामलों को निपटाया जाए और पात्र आवंटियों को उनकी संपत्ति की रजिस्ट्री कराने में सुविधा मिले।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User