'अब्बास पहले से सपा में, निकालने का सवाल ही नहीं':मंत्री राजभर बोले- जो खुद मर रहा है, उसको हम क्या करने मारने जाएं?

Oct 02, 2026 - 19:08
0
'अब्बास पहले से सपा में, निकालने का सवाल ही नहीं':मंत्री राजभर बोले- जो खुद मर रहा है, उसको हम क्या करने मारने जाएं?
अंबेडकरनगर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार शाम अब्बास अंसारी को लेकर बड़ा बयान दिया। कहा-वह पहले से ही समाजवादी पार्टी के साथ हैं। उन्होंने कहा- ऐसे में अब्बास अंसारी को सुभासपा से निकालने का सवाल ही नहीं है। ओम प्रकाश राजभर ने कहा- अब्बास अंसारी चुनाव के पहले से ही समाजवादी पार्टी में हैं। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें सुभासपा से क्यों नहीं निकाला गया, तो राजभर ने कहा, निकाल के क्या करेंगे? जो खुद मर रहा है, उसको हम क्या करने मारने जाएं? 2022 में सपा के साथ था गठबंधन ओपी राजभर राजभर ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा का समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन था। इसी दौरान कुछ सपा नेताओं ने सुभासपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा था। ओपी राजभर पहले भी कह चुके हैं कि अब्बास अंसारी को सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ाने का फैसला अखिलेश यादव के कहने पर हुआ था। अब्बास अंसारी वर्तमान में मऊ सदर से विधायक हैं। PDA पर भी राजभर ने कसा तंज धनराज नथवानी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर राजभर ने सपा के PDA को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा- जो लोग PDA की बात करते हैं, उनका PDA हर हफ्ते रंग बदल रहा है। मंत्री ने ओपी राजभर ने कहा कि अब इसमें ‘परिवार’ और ‘दौलत’ आ गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अब ‘अपराधी’ की तलाश की जा रही है और उसके मिलने के बाद PDA पूरा हो जाएगा। राज्यसभा चुनाव में NDA उम्मीदवारों की जीत का दावा राज्यसभा चुनाव को लेकर मंत्री राजभर ने कहा- भाजपा और एनडीए की ओर से जो उम्मीदवार मैदान में होंगे, वे जीतेंगे। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 6 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख और 9 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तारीख है। सपा के दो प्रत्याशी घोषित समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाया है। दोनों ने 30 सितंबर को नामांकन दाखिल किया था। अब्बास अंसारी मऊ सदर सीट से विधायक हैं। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें प्रेमानंदजी के शिष्य का चौथी मंजिल से कूदने का CCTV:6 सेकेंड बाउंड्री पर बैठे, फर्श पर लेटे, फिर अचानक उठकर छलांग लगाई वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के 25 साल के शिष्य रसिक दुलारी शरण के चौथी मंजिल से कूदने का CCTV सामने आया है। इसमें दिख रहा कि वह छत की बाउंड्री वॉल पर बैठे। 6 सेकेंड बाद फर्श पर लेट जाते हैं। अचानक उठते हैं और बाउंड्री से छलांग लगा देते हैं। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User