अभिभावकों की बैठक:सर्वोदय निकेतन में नर्सरी से 12वीं तक के अभिभावक पहुंचे, शिक्षकों से लिया फीडबैक

Oct 18, 2026 - 12:04
0
अभिभावकों की बैठक:सर्वोदय निकेतन में नर्सरी से 12वीं तक के अभिभावक पहुंचे, शिक्षकों से लिया फीडबैक
बलिया में शिवपुरी कॉलोनी स्थित सर्वोदय निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान अभिभावकों ने अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं देखीं और शिक्षकों से उनके शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा की। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई और शैक्षणिक विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विद्यालय के निदेशक नर्सिंग कुमार ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। दोनों के आपसी सहयोग से ही बच्चों की पढ़ाई और विकास को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी से मिलकर विद्यार्थियों की प्रगति के लिए प्रयास करने की अपील की। बैठक में विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User