अभिषेक शर्मा बोले- स्प्रिंगर के शॉर्ट देखकर हैरान था:हम विंडीज को वापसी का मौका नहीं देना चाहते थे; भारत ने जीता तीसरा टी-20

Oct 12, 2026 - 10:13
0
अभिषेक शर्मा बोले- स्प्रिंगर के शॉर्ट देखकर हैरान था:हम विंडीज को वापसी का मौका नहीं देना चाहते थे; भारत ने जीता तीसरा टी-20
भारत ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में वेस्टइंडीज को तीसरे टी-20 में 14 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। रविवार को मैच के बाद भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने कहा- ‘आज स्प्रिंगर ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे मैं सच में हैरान था। उसने ऐसे शॉट खेले, जो आसान नहीं थे।’ स्प्रिंगर 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 11 गेंद पर 2 चौके और 4 छक्के के सहारे नाबाद 35 रन बना दिए। उन्होंने 318.18 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। हालांकि, टीम इंडिया ने मैच जीत लिया। अभिषेक ने कहा- एक भी खराब गेंद नहीं डालना चाहते थे अभिषेक शर्मा ने कहा कि दूसरे मैच के बाद भारतीय टीम इस बार पूरी तरह तैयार थी। टीम का फोकस खराब गेंदों से बचने का था। अभिषेक ने कहा, ‘गेंदबाजी के दौरान पावरप्ले अच्छा रहने के बावजूद हम उन्हें एक भी खराब गेंद नहीं दे सकते थे।’ क्योंकि, हम उन्हें वापसी का मौका नहीं देना चाहते थे। टीम हडल में तय किया था कि हमें सख्त रहना है भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने कहा कि टीम ने हडल में तय किया था कि हमें पूरे मैच के दौरान सख्त बने रहना है। टीम वेस्टइंडीज को वापसी का एक भी मौका नहीं देना चाहती थी। अभिषेक ने कहा कि वेस्टइंडीज ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ कभी नहीं कहा जा सकता कि मैच भारत के हाथ में आ गया है। उन्होंने कहा कि टीम को पता था कि वहां के हालात में बल्लेबाज किसी भी स्थिति से मैच छीन सकते हैं। पिछले मैच में हमने यह देखा भी था। दरअसल, रांची में वेस्टइंडीज ने अपना सबसे बड़ा टारगेट चेज करके भारत को हरा दिया था। चेज अच्छी गेंदबाजी कर रहे, इसलिए उन्हें सम्मान दिया- अभिषेक अभिषेक ने अपनी धीमी शुरुआत की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज ने उन्हें आउट करने के लिए प्लान बनाए थे। उन्होंने कहा, ‘पहले ओवर में ऑफ स्पिनर रोस्टन चेज गेंदबाजी कर रहे थे। मैंने उन्हें सम्मान दिया। अभिषेक ने कहा- चेज इस सीरीज में बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। पावरप्ले में मैं कुछ रन बनाने की कोशिश कर रहा था। उनके पास मेरे लिए कुछ प्लान थे और मुझे उससे बेहतर खेलना था।’ ----------------------------------------------------- इंदौर में टी-20 मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया, कहा- हमारे प्लान क्लियर थे, अभिषेक-प्रिंस की पारियां भी अहम रहीं टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया है। उन्होंने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और प्रिंस यादव की बैटिंग की भी तरीफ की। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User