नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा:चंदौली के मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, सुख-समृद्धि की कामना की
चंदौली जिले में नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने विधि-विधान से मां भगवती का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी तप, त्याग और संयम की प्रतीक हैं। इनकी पूजा से भक्तों को धैर्य और आत्मबल मिलता है। श्रद्धालुओं ने सुख, शांति और सफलता के लिए प्रार्थना की। जिला मुख्यालय के श्रीराम जानकी शिवमठ, श्री महावीर, माता संतोषी, माता सती मंदिर समेत मझवार रेलवे स्टेशन के पास मां काली और नवदुर्गा मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, माला और फूल चढ़ाकर पूजा की। कई भक्तों ने व्रत रखकर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। नवरात्रि को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसपी आकाश पटेल के आदेश पर मंदिरों के आसपास पुलिसकर्मी तैनात किए गए, जिससे श्रद्धालुओं ने सुरक्षित दर्शन किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)