अधेड़ ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर किया सुसाइड:सीतापुर के अटरिया में आवाज सुनकर दौड़े लोग, बीमारी से परेशान था
सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र के असनिया गांव में शुक्रवार को 45 वर्षीय पंकज तिवारी की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पंकज को उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगी। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमारी से परेशान थे। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिवार में मातम छा गया। गोली लगने से अधेड़ की मौत मृतक की पहचान असनिया निवासी पंकज तिवारी पुत्र विद्यासागर तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते वह मानसिक तनाव से भी गुजर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को उन्हें गोली लग गई। प्रारंभिक जानकारी में उनके द्वारा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारने की बात सामने आई है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना की खबर फैलते ही गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए पुलिस मृतक की बीमारी, उनकी मानसिक स्थिति और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)