राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:जौनपुर में सोशल मीडिया पर बनाया वीडियो, कांग्रेसियों ने थाने में दी तहरीर
जौनपुर में लाइन बाजार थाने में शुक्रवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू के नेतृत्व में सुबह 11:30 बजे एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता थाने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुकेश सिंह राजपूत नाम के व्यक्ति ने फेसबुक लाइव के दौरान राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। राकेश सिंह डब्बू ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव आकर गांधी परिवार के सदस्यों के खिलाफ अपशब्द कहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वीडियो सार्वजनिक होने से पार्टी और उसके नेताओं की छवि प्रभावित हुई है। उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को शिकायत देकर फेसबुक लाइव वीडियो की जांच कराने और संबंधित व्यक्ति की पहचान की पुष्टि करने की मांग की। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग भी की। पुलिस की ओर से शिकायत पर की गई कार्रवाई के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)