अधिकारी नहीं मिले तो किसानों ने जताई नाराजगी:चंदौली में 400 से ज्यादा किसानों की आपत्तियां बिना सुनवाई खारिज करने का आरोप

Oct 17, 2026 - 14:13
0
अधिकारी नहीं मिले तो किसानों ने जताई नाराजगी:चंदौली में 400 से ज्यादा किसानों की आपत्तियां बिना सुनवाई खारिज करने का आरोप
चंदौली में विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना से प्रभावित किसान शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। वे अधिकारियों से मिलने आए थे, लेकिन वहां कोई अधिकारी मौजूद नहीं मिला। इससे किसानों में नाराजगी फैल गई। किसानों ने आरोप लगाया कि परियोजना के लिए 400 से ज्यादा किसानों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। हालांकि, अधिकारियों ने बिना सुनवाई किए सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया और शासन को रिपोर्ट भेज दी। किसान इसी का विरोध दर्ज कराने आए थे। किसान नेता अशोक सिंह ने बताया कि यह परियोजना चंदौली जिले के 40 से ज्यादा गांवों से गुजरेगी। इन गांवों के किसान अपनी जमीन नहीं देना चाहते हैं। अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप है। किसानों ने कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से परियोजना का विरोध करते रहेंगे। वे अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे, चाहे इसके लिए उन्हें आर-पार की लड़ाई लड़नी पड़े। इस दौरान आलोक सिंह, महेश्वर सिंह, बसंत सिंह, संतोष यादव, श्याम सुंदर, सुशील, शिवनाथ, जयप्रकाश सिंह, गौरव सिंह, विपिन सिंह, नीरज सिंह, मृत्युंजय सिंह, अमित सिंह, दिलीप सिंह समेत कई किसान मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User