प्रयागराज में नीलम करवरिया कप फाइनल शुरू:इलाहाबाद पश्चिम और फूलपुर आमने-सामने, मैदान में खिताबी भिड़ंत का रोमांच

Oct 17, 2026 - 13:58
0
प्रयागराज में नीलम करवरिया कप फाइनल शुरू:इलाहाबाद पश्चिम और फूलपुर आमने-सामने, मैदान में खिताबी भिड़ंत का रोमांच
प्रयागराज में नीलम करवरिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण का खिताबी मुकाबला शनिवार को मैदान पर शुरू हो चुका है। सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज करने के बाद इलाहाबाद पश्चिम और फूलपुर विधानसभा की टीमें अब चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए एक-दूसरे के सामने हैं। दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुए इस महामुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान पर मौजूद हैं और दोनों टीमों के बीच जबरदस्त उत्साह व प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। इलाहाबाद पश्चिम ने फाफामऊ को कल 80 रन से रौंदा था पहले सेमीफाइनल में इलाहाबाद पश्चिम ने फाफामऊ विधानसभा को एकतरफा मुकाबले में 80 रनों के भारी अंतर से पराजित किया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इलाहाबाद पश्चिम की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 148 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की जीत के मुख्य सूत्रधार आदित्य राज तिवारी रहे, जिन्होंने 38 गेंदों पर 5 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। आतिफ साजिद ने 23 और कृष्णा साहू ने 17 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाफामऊ की टीम 12.2 ओवरों में महज 68 रनों पर ढेर हो गई। इलाहाबाद पश्चिम के गेंदबाज मो. तैमूर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवर में मात्र 10 रन देकर 4 विकेट चटकाए। देव प्रकाश सिंह व शिवम यादव को दो-दो विकेट मिले। मो. तैमूर को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। फूलपुर ने मेजा को 44 रन से दी थी मात दूसरे सेमीफाइनल में फूलपुर विधानसभा ने मेजा विधानसभा को 44 रनों से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया। फूलपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 135 रन बनाए, जिसमें नितिन यादव ने नाबाद 35 और यादवेन्द्र सिंह यादव ने 29 रन का अहम योगदान दिया। जवाब में मेजा की पूरी टीम 17.2 ओवर में 91 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। मेजा के लिए अर्जुन दुबे ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User