अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा के लिए प्रदर्शन:इको गार्डन में मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखेंगे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी
लखनऊ के इको गार्डन में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 16वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से आंदोलन कर रहे सीएचओ को अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। संगठन का आरोप है कि मांगों के समाधान के लिए भी कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। लगातार धरना देने के बावजूद सुनवाई नहीं होने से प्रदेशभर के सीएचओ में नाराजगी बढ़ रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक इको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। सीएचओ ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान निकालने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)