लखनऊ में महिला की मौत, पुलिस को अवनीश की तलाश:सुल्तानपुर में दोस्त बोले- लड़की को फोटो भेजता था, पार्टी करने आता था
लखनऊ के पॉश एरिया हजरतगंज में एक होटल में एक महिला ने दसवें फ्लोर से कूदकर जान दे दी। होटल में महिला के साथ अम्बेडकर नगर के अकबरपुर का रहने वाले युवक अवनीश जायसवाल उर्फ गोलू था जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस को उसकी तलाश है। अवनीश जायसवाल उर्फ गोलू का ननिहाल सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर कस्बे में है। वो अपनी मां पुततुल के मायके में अक्सर आता रहता था। यहां उसके काफी दोस्त यार भी थे। अम्बेडकर नगर के टांडा रोड स्थित ओवर ब्रिज के पास देव की भूषण मशीनरी स्टोर के नाम से दुकान है। उसके पिता संतलाल जायसवाल वहां पर बैठते हैं। बगल की दो दुकानों में से एक पर उसका बड़ा भाई आशीष जायसवाल और दूसरी दुकान पर उसका छोटा भाई भोलू बैठता है। अम्बेडकर नगर में पैतीपुर रोड और जलालपुर रोड पर उसके दो पैतृक मकान हैं। सुल्तानपुर के दोस्तपुर स्थित ननिहाल में टैक्सी गाड़ी चलवाने वाले उसके एक साथी ने बताया कि अवनीश किसी लड़की से बराबर बात करता था। लेकिन वो किससे बात करता है ये उसने आज तक किसी दोस्त को नहीं बताया। दोस्त ने ये भी बताया कि हाल में ही में अवनीश हम सबके साथ वाराणसी गया था। वहां से कई फोटो खींचकर उसने लड़की को सेंड किए थे। जल्द ही वो उज्जैन दर्शन करने जाने की बात भी कर रहा था। उसकी शादी में परिवार वाले तय करने में लगे थे। बताया जा रहा है कि अवनीश का काम धंधे में मन नहीं लगता था। अक्सर करके वो ननिहाल चला आता था। यहां दोस्तों के साथ वो होटलों पर पार्टी करता। दस और पंद्रह दिन के टूर पर बाहर जाकर घूमता फिरता था। ज्यादातर टाइम उसके साथ 8 से 10 लोग रहते थे। ------------------ यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में होटल के 10वें-फ्लोर से गिरी युवती शादीशुदा थी:तलाक का केस चल रहा, दो भाई विदेश में; जिसके साथ रुकी थी, मौत के बाद वह भागा लखनऊ के होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से 24 साल की लड़की की गिरकर मौत हो गई। वह एक लड़के के साथ रुकी थी। उसके गिरने के बाद लड़का भाग गया। घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम 6 बजे हुई। दोनों ने होटल में दोपहर 12 बजे चेक-इन किया था। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)