अधिवक्ता पर लोहे की रॉड और पाइप से हमला:कचहरी से लौटते समय बेइली में हुई मारपीट, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Oct 18, 2026 - 08:30
0
अधिवक्ता पर लोहे की रॉड और पाइप से हमला:कचहरी से लौटते समय बेइली में हुई मारपीट, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
कलवारी थाना क्षेत्र के लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर बेइली स्थित एकता मैरिज हॉल के पास शनिवार शाम करीब 6 बजे कचहरी से घर लौट रहे अधिवक्ता नीरज वर्मा पर मनबढ़ों ने लोहे की रॉड और पाइप से हमला कर दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कलवारी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नीरज वर्मा कलवारी थाना क्षेत्र के बरईजोत गांव के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, वह शनिवार को कचहरी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेइली में एकता मैरिज हॉल के पास उनके साथ मारपीट की गई। हमले में घायल होने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। विवाद के चलते अधिवक्ता पर हुआ हमला घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप चंद्र पांडेय अपने अधिवक्ता साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल अधिवक्ता को भर्ती कराने में मदद की। अधिवक्ता पर हमले की जानकारी मिलने के बाद साथी अधिवक्ताओं में नाराजगी है। घटना को लेकर अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश बताया जा रहा है। साथी अधिवक्ता पर हमले के विरोध में आंदोलन की रणनीति बनाए जाने की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि पट्टीदारी में हुए विवाद के चलते अधिवक्ता पर हमला किया गया। हालांकि, घटना के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कार्रवाई के लिए पुलिस को रात में ही प्रार्थना पत्र दे दिया गया थाl

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User