अधिवक्ताओं ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि:संगोष्ठी में राजनीतिक और सामाजिक योगदान पर अधिवक्ताओं ने की चर्चा
बलिया में क्रिमिनल एंड रिवेन्यू बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व मंत्री स्वर्गीय राम गोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने के लिए अधिवक्ताओं की संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने स्वर्गीय चौधरी के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में किए गए योगदान को याद किया। सभा की अध्यक्षता एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की। अध्यक्ष शेषनाथ तिवारी, महासचिव भुवाल सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राम गोविंद चौधरी का सार्वजनिक जीवन समाज के लिए उल्लेखनीय रहा। इस दौरान कौशल सिंह, अवधेश तिवारी, राजेंद्र चौधरी, विवेकानंद यादव, मनोज राय समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)