शहर में धूमधाम से निकली शिव बारात:फर्रुखाबाद में काली अखाड़े के हैरतअंगेज करतबों ने मोहा मन
श्री मधु रामलीला मंडल ने मंगलवार देर शाम शहर में शिव बारात धूमधाम से निकाली। यह बारात रेलवे स्टेशन के पास ठंडी सड़क पर स्थित गेस्ट हाउस से रात 8 बजे शुरू हुई और देर रात 11 बजे तक शहर में निकली। बारात में कई आकर्षक झांकियां शामिल थीं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी थी। इसके बाद माता काली का अखाड़ा, हनुमान जी, तिरुपति बालाजी, विष्णुजी और दुर्गाजी सहित कई देवी-देवताओं की सुंदर झांकियां थीं। माता काली के अखाड़े में दिखाए गए हैरतअंगेज करतबों ने लोगों को खूब उत्साहित किया। बैंड और भक्ति गीतों पर लोग रात तक झूमते रहे। इस आयोजन में मंडल अध्यक्ष मनमोहन मिश्रा, मंत्री विक्रम अग्निहोत्री, बारात संयोजक मंजुल मिश्रा और व्यवस्थापक जितेंद्र कुमार तिवारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। भगवान शंकर की बारात में देवाधिदेव सबसे आगे गजानन की झांकी थी। इसके बाद अन्य झांकियां थी काली का अखाड़ा भी आकर्षण का केंद्र रहा। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)