अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन और महालक्ष्मी की पूजा की:बेलतर के अग्रसेन भवन में जुटे समाज के लोग, सुख-समृद्धि की कामना की

Oct 11, 2026 - 14:38
0
अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन और महालक्ष्मी की पूजा की:बेलतर के अग्रसेन भवन में जुटे समाज के लोग, सुख-समृद्धि की कामना की
मिर्जापुर के बेलतर स्थित अग्रसेन भवन में रविवार को श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी मां महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना विधि-विधान से संपन्न हुई। आचार्य पं. नितिन अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। धार्मिक आयोजन में अग्रवाल समाज के लोगों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया और महाराजा अग्रसेन व मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के दौरान अग्रवाल समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवारों की उन्नति की कामना की गई। पूजन में श्री अग्रवाल नव युवक समिति के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल और उनकी पत्नी भावना अग्रवाल, मंत्री पीयूष अग्रवाल, शासन समिति के मंत्री डॉ. राजीव अग्रवाल, महिला मंच की अध्यक्ष किरण अग्रवाल और मंत्री नीतू अग्रवाल ने सहभागिता की। समाज के वरिष्ठजन और पदाधिकारी रहे शामिल कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के वरिष्ठजन, नवयुवक समिति के पदाधिकारी और महिला मंच की सदस्य मौजूद रहीं। सभी ने धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। अध्यक्ष ने जताया आभार समिति के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी मां महालक्ष्मी की कृपा पूरे समाज और सभी परिवारों पर निरंतर बनी रहे, यही उनकी कामना है। उन्होंने पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User